तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में ड्रोन का संचालन बंद करने की धमकी दी है और कहा है कि अगर नकारात्मक परिणामों से बचना है तो इसका पालन करना ही होगा। बकौल तालिबान, "अफगानिस्तान में ड्रोन संचालन के साथ अमेरिका ने दोहा में इस्लामिक अमीरात के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं, अंतर्राष्ट्रीय कानूनों व अधिकारों का उल्लंघन किया।"