गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में ओडिशा सीमा के पास रविवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एक जवान घायल हो गया। एसटीएफ एसपी विजय पांडे ने कहा, "एक विशिष्ट इनपुट पर शनिवार रात ऑपरेशन शुरू किया गया था। मुठभेड़ के दौरान घायल जवान की पहचान युवराज सागर के रूप में हुई है।"