बड़ौत (यूपी) की कांशीराम कॉलोनी के कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद के बसपा उम्मीदवाद मुकेश उपाध्याय को फिल्म 'नायक' के अंदाज़ में दूध से नहलाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। उपाध्याय ने कहा, "लोग बोले कि हमने तुम्हें दूध से नहलाकर साफ किया...आप गंदगी साफ करना।" बड़ौत में 11 मई को नगर निकाय चुनाव का मतदान होगा।