नडेला नहीं, यह CEO है सबसे अमीर भारतीय मैनेजर; सुंदर पिचाई से 10 गुना अधिक है नेटवर्थ

कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ जयश्री उल्लाल, सुंदर पिचाई और सत्या नडेला जैसे दिग्गजों को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय प्रोफेशनल मैनेजर बन गई हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति ₹50,170 करोड़ है। नडेला ₹9,770 की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि पिचाई ₹5,810 करोड़ की नेटवर्थ के साथ सातवें स्थान पर हैं।