नदी के तेज़ बहाव में बही 60 वर्षीय महिला बिहार में 90 किलोमीटर दूर सुरक्षित मिली
सोनपुर घाट (बिहार) में गंगा नदी के तेज़ बहाव में बही महिला 24 घंटे के बाद करीब 90 किलोमीटर दूर मोकामा में सुरक्षित बचा ली गई है। 60-वर्षीय महिला शुक्रवार को पति संग नदी में बह गई थी और उनके पति अभी भी लापता हैं। महिला को तैरना नहीं आता था व वही किसी वस्तु के सहारे तैरती रही थी।