उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक) में नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए 8 लोगों की तेज़ बहाव के कारण डूबकर मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में 7 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 3 लोग अभी लापता हैं जबकि 3 अन्य को बचा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, लापता लोगों की खोज के लिए तलाशी अभियान जारी है।