नदी में कूदी यूपी की युवती, छटपटा रही लड़की को बचाने की जगह तमाशबीन बनाते रहे वीडियो

एटा (उत्तर प्रदेश) में एक युवती के काली नदी में कूदने के बाद वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर छटपटा रही युवती को डूबने से बचाने की जगह उसका वीडियो बनाते रहे। वीडियो में हंसने की आवाज़ भी सुनाई दे रही है। बकौल पुलिस, मां द्वारा फोन छीनने के बाद युवती ने यह कदम उठाया था और उसकी तलाश जारी है।