inshorts

नन्हे फैन ने पूछा- इंडियन क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना होगा?; कोहली ने दिया जवाब

दिल्ली के स्टेडियम में रणजी मैच के लिए अभ्यास कर रहे क्रिकेटर विराट कोहली से उनका एक नन्हा फैन मिला और उसने पूछा, "इंडियन क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना होगा?" बच्चे के सवाल पर विराट कोहली ने कहा, "इसके लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरे एक घंटा प्रैक्टिस करेंगे तो आपको 2 घंटे प्रैक्टिस करनी होगी।"