ननद के सारे कपड़े बिखरे पड़े थे, वह मर चुकी थी: नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ की चश्मदीद

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ की एक चश्मदीद महिला ने रोते हुए बताया कि वह तो किसी तरह भीड़ से बचकर बाहर निकल गई लेकिन उसकी ननद भीड़ में फंस गई। महिला ने कहा, "हम उसका इंतज़ार कर रहे थे, जब उसे खोजने गए तो...उसके सारे कपड़े बिखरे पड़े थे, वह मर चुकी थी।"