नमाज़ पढ़ते समय इंडोनेशिया में इस्लामिक स्कूल की इमारत ढही, 65 छात्रों का नहीं चला पता
इंडोनेशिया में सोमवार को नमाज़ पढ़ते समय एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढह गई जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और दर्जनों छात्र घायल हो गए। इन छात्रों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कमांड पोस्ट पर लगे नोटिस बोर्ड के अनुसार, 65 छात्रों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।