उत्तराखंड के एडीजीपी वी मुरुगेशन के मुताबिक, बुधवार को चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफॉर्मर फटने के बाद करंट की चपेट में आने से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड समेत 15 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर हुआ है।