नया बिज़नेस! बेंगलुरु मेट्रो में भीख मांगते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

बेंगलुरु में मेट्रो ट्रेन में भीख मांगते शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है क्योंकि मेट्रो परिसर के अंदर भीख मांगना नियमों के तहत मना है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "यह नया बिज़नेस है।" कई लोगों ने शख्स पर कार्रवाई की मांग की है।