inshorts

नया भारत किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं है, घर में घुसकर मारता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार (मध्य प्रदेश) में रैली को संबोधित करते हुए कहा है, "अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया है।" उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, "यह नया भारत है, यह किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं है, घर में घुसकर मारता है।"