यूक्रेन से चलकर पोलैंड पहुंचे मैनी मरोटा ने अपने 20 घंटे के सफर को 'नरक जैसा' कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने...भयानक चीज़ें देखीं...यूक्रेनी सैनिक...वाहन रोककर...18-60 साल के लोगों को यूक्रेनी सेना में भर्ती करने को कह रहे थे।" उन्होंने कहा, "एक कमिश्नर चिल्ला रहा था, 'अपनी बेटियों, माताओं और गर्लफ्रेंड्स को अलविदा कहो; आपको रूसी आक्रमणकारियों से लड़ना चाहिए'।"