नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम दर्ज हुआ किसी टी20 मैच में सर्वाधिक दर्शकों का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम किसी टी20 मैच के दौरान सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। यह रिकॉर्ड 29 मई, 2022 को गुजरात टायटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल-2022 के फाइनल में बना था जिसमें 1,01,566 दर्शक मौजूद थे। इसपर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, "हर भारतीय के लिए...गर्व का पल।"