केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर ने टीम के ऑल-राउंडर सुनील नरेन के साथ जयपुर (राजस्थान) में 2012 में अपनी पहली मुलाकात को लेकर कहा है, "वह इतने शर्मीले थे कि उन्होंने लंच के दौरान एक भी शब्द नहीं कहा था।" गंभीर ने आगे कहा, "अंतत: उन्होंने (नरेन) पहला सवाल पूछा, 'क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को आईपीएल में ला सकता हूं'?"