नवी मुंबई के वाशी स्थित सेक्टर-18 में एक खाद्य तेल फैक्टरी में रविवार रात भीषण आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मियों ने आग को और फैलने से पहले ही काबू कर लिया था।