नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के जुईनगर एमआईडीसी इलाके में 4 हथियारबंद बदमाशों ने सोने की ढुलाई करने वाली वैन रोककर कर्मचारियों से मारपीट की और 16 किलोग्राम से अधिक का सोना लूट लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लूट की अनुमानित कीमत करीब ₹20 करोड़ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की नाकाबंदी कर दी गई।