नवंबर में टैक्सपेयर्स और कारोबारियों के लिए कई अहम डेडलाइन हैं। अक्टूबर के TDS-TCS जमा करने और फॉर्म 127 भरने की आखिरी तारीख 7 नवंबर है। कुछ TDS सर्टिफिकेट (फॉर्म 131/132/133) महीने के मध्य तक जमा करने होंगे। ऑडिट वाले मामलों में ITR दाखिल करने की बढ़ाई गई डेडलाइन 21 नवंबर जबकि ट्रांसफर प्राइसिंग फाइलिंग की डेडलाइन 30 नवंबर है।