यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मानना है कि नवंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.3% तक पहुंच सकती है जो अक्टूबर में 6.09% थी। बैंक ने दिसंबर में RBI की ओर से रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.75% करने का अनुमान जताया है। अनाज, दाल और चीनी की बढ़ती कीमतों को महंगाई का प्रमुख कारण बताया गया है।