‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस नवंबर के आखिरी सप्ताह में अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है। राकेश झुनझुनवाला समर्थित कंपनी इस इश्यू के ज़रिए 7,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस आईपीओ के तहत ₹2,000 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि मौजूदा निवेशक ₹5,500 करोड़ के शेयर की पेशकश (ओएफएस) कर रहे हैं।