inshorts

नवंबर में 10 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं विनिर्माण गतिविधियांः पीएमआई

एक निजी सर्वे के मुताबिक भारत की विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर में 10 माह में सबसे मज़बूत वृद्धि दर्ज की गई। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेज़िंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) नवंबर में 57.6 पर रहा जो अक्टूबर में 55.9 पर रहा था। इस तरह नवंबर में लगातार पांचवें महीने विनिर्माण गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की गई।