inshorts

नवंबर में हुआ ₹1.31 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह, अब तक का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन

केंद्र ने बुधवार को बताया कि नवंबर 2021 में ₹1,31,526 करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ है जो इसके लागू होने के बाद अब तक का दूसरा सर्वाधिक कलेक्शन है। यह नवंबर 2020 से 25% जबकि 2019 के समान महीने से 27% अधिक है। वहीं, इस साल अप्रैल में अब तक का सर्वाधिक ₹1.41 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह हुआ था।