मध्य प्रदेश के रीवा में एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव अपने दांतों में दबाए सड़क पर घूमता नज़र आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इसे दुखद बताया है और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया है। कुत्ते को यह शव कहां से मिला, इसकी जानकारी नहीं है।