नवजात मेल बेबी के पेट में पल रहा उसका जुड़वा भ्रूण, कर्नाटक में सामने आया दुर्लभ मामला

कर्नाटक मेडिकल कॉलेज में एक नवजात बच्चे के पेट में उसका जुड़वां भ्रूण विकसित होने का मामला सामने आया है। इस दुर्लभ स्थिति को 'फीटस इन फीटू' कहते हैं और लगभग 5,00,000 नवजातों में से एक में ऐसा होता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में एक 23-वर्षीय महिला ने सितंबर में बेटे को जन्म दिया था।