नवजोत सिंह सिद्धू ने घटाया 33 किलो वज़न, शेयर कीं पहले और बाद की तस्वीरें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उन्होंने 5 महीने से भी कम समय में 33 किलोग्राम वज़न घटाया है। 61 वर्षीय सिद्धू ने कहा, "यह इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प, प्राणायाम के साथ अनुशासित डाइट, वेट ट्रेनिंग और लंबी सैर से हुआ है। कुछ भी असंभव नहीं है।"