नवजात की मृत्यु की स्थिति में महिला कर्मचारी को 60 दिनों का विशेष मातृत्व अवकाश मिलेगा: केंद्र
केंद्र सरकार की सभी महिला कर्मचारियों को प्रसव के तुरंत बाद नवजात शिशु की मृत्यु होने की स्थिति में 60-दिनों का विशेष मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। आदेश के अनुसार, शिशु के मृत पैदा होने या जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु की मृत्यु से मां को पहुंचने वाली भावनात्मक चोट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।