नवनिर्वाचित उप-राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने छोड़ा महाराष्ट्र में राज्यपाल का पद
नवनिर्वाचित उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र में राज्यपाल का पद छोड़ दिया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है जो अभी गुजरात के राज्यपाल हैं और अब महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। गौरतलब है कि राधाकृष्णन ने उप-राष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।