नवरात्रि में कन्याओं के साथ क्यों होती है एक बालक की पूजा?
आचार्य विजय कुमार ने बताया है कि कन्या पूजन में कन्याओं के साथ एक बालक को भी आमंत्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, "धार्मिक मान्यताओं के अनुसार...माता दुर्गा के साथ बटुक भैरव भी होते हैं...ऐसे में कन्या पूजन में बालक को आमंत्रित कर बटुक भैरव के रूप में उनका पूजन करना चाहिए ताकि बटुक भैरव का भी आशीर्वाद मिल सके।"