नवरात्रि में महिला ने शरीर पर उगाए जौ, अनोखी साधना का वीडियो आया सामने
नवरात्रि के दौरान झांसी (यूपी) में प्रसिद्ध गौरैया माता मंदिर में जानकी देवी नामक महिला ने अपने शरीर पर जौ उगाए हैं जिसका वीडियो सामने आया है। उनकी इस अनोखी साधना को देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। जानकी देवी ने बताया कि सपने में माता के दर्शन होने के बाद उन्होंने यह संकल्प लिया।