नवरात्रि में ही नहीं इन खास दिनों में भी है कन्या पूजन का विधान, बरसती है मां जगदंबा की कृपा
नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार, वैष्णो देवी/नैना देवी/ज्वाला देवी जैसे सिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन से वापस आने के बाद कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी में भी कन्या पूजन होता है। इसके अलावा विवाह/गृह प्रवेश/फिर संतान के जन्म के बाद भी कन्या पूजन किया जाता है।