inshorts

नवरात्र के पंडालों में मां दुर्गा के साथ क्यों होती हैं सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश व कार्तिकेय की मूर्तियां?

शारदीय नवरात्र में पंडालों में मां दुर्गा के साथ देवी सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में देवी मां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के स्वरूप में गणपति और कार्तिकेय को लेकर दस दिनों के लिए पीहर आती हैं इसलिए इन मूर्तियों की भी पूजा की जाती है।