नवरत्न कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर-2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 37.5% बढ़कर 584.9 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹425.4 करोड़ था। ऑपरेशन से रेवेन्यू 38% बढ़कर ₹2,140 करोड़ पहुंच गया जो पिछले साल Q3 में ₹1,699 करोड़ था।