नवरत्न कंपनी को मिला इंडियन रेलवे से ₹80 करोड़ का काम, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

नवरत्न कंपनी बीईएमएल लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि इंडियन रेलवे से ₹80 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। इस वर्क ऑर्डर के तहत बीईएमएल को यूटिलिटी ट्रैक व्हीकल्स सप्लाई करना है। वहीं, सोमवार को कारोबार के पहले दिन कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। पिछले 6 महीने में यह शेयर 57.05% चढ़ा है।