नवी मुंबई के एक स्कूल के 16 छात्र कोविड-19 पॉज़िटिव, कतर से लौटा था एक संक्रमित का पिता

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में एक स्कूल के 16 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें स्थानीय कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी 8वीं-11वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने कहा, "इनमें से एक छात्र के पिता 9 दिसंबर को कतर से लौटे थे, हालांकि उनकी कोविड-19 जांच नेगेटिव आई थी।"