नवी मुंबई में बार चलाते हैं समीर वानखेड़े, नाबालिग रहते हुए मिला था लाइसेंस: मलिक

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े नवी मुंबई में एक बार चला रहे हैं जिससे केंद्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1964 का उल्लंघन हो रहा है। बकौल मलिक, वानखेड़े के पिता आबकारी विभाग में काम करते थे और समीर के नाबालिग रहते 1997-98 में उनके नाम पर बार लाइसेंस जारी हुआ था।