मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर जगदीश शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे और लोगों के पूछताछ करने पर उन्होंने कहा कि 'मैं छुट्टी पर हूं'। हालांकि, पुलिस को सूचना देने पर हेडमास्टर मौके से फरार हो गए। लोगों के अनुसार, हेडमास्टर रोज़ाना शराब पीकर स्कूल आते हैं और नशे में बच्चों को परेशान करते हैं।