नशे में धुत महिला ने बुक किया ऑटो; ड्राइवर के काम की तारीफ कर रहे लोग
महाराष्ट्र में एक ऑटो ड्राइवर ने नशे में धुत महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया और यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो में ड्राइवर बता रहा है कि लड़की ने सोने की चेन पहनी हुई थी और उसके पास 2 मोबाइल भी थे। यूज़र्स ड्राइवर के इस ज़िम्मेदारी भरे काम की तारीफ कर रहे हैं।