अमरोहा (यूपी) में नशे में धुत एक युवक द्वारा करीब 50 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ाने का मामला सामने आया है। गनीमत रही की गेटमैन ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया और ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को तुरंत रोक दिया गया। रिपोर्ट्स हैं कि इस दौरान मालगाड़ी 40 मिनट तक रुकी रही।