नशे में धुत होकर यूपी में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करते मिले स्टेटिक मजिस्ट्रेट, हुई कार्रवाई

जालौन में यूपी बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए ग्राम विकास अधिकारी हेमंत कुमार सोमवार को शराब के नशे में धुत होकर परीक्षा केंद्र पहुंचे जिसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक ने कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस उनको पकड़कर ले गई। वहीं, मेडिकल परीक्षण में शराब की पुष्टि होने पर ज़िलाधिकारी ने उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।