फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स की कथित तौर पर गले में मुर्गे की कच्ची कलेजी फंसने से मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्तों संग शराब पीने के बाद वह पास की चिकन शॉप में गया और कलेजी खाने लगा। मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।