नशे में सेक्सवर्धक दवा लेने के बाद एमपी में हुई शख्स की मौत, दिल्ली से मिलने आई थी गर्लफ्रेंड
ग्वालियर (एमपी) में बिज़नेस टूर पर गए लखनऊ के 32-वर्षीय शख्स की कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में सेक्सवर्धक दवा लेने के बाद मौत हो गई है। मंगलवार रात दिल्ली निवासी गर्लफ्रेंड उससे होटल में मिलने पहुंची थी जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। डॉक्टरों ने सेक्सवर्धक दवा के ओवरडोज़ से उसकी मौत होने की आशंका जताई है।