नशा मुक्ति केंद्र से भागे 2 युवकों का पंजाब में ठेके के पास मिला शव, शराब पीकर सो गए थे

जालंधर (पंजाब) में नशा मुक्ति केंद्र से भागे 2 युवकों के शराब के ठेके के पास शव मिले हैं। युवकों ने अपने साथी के साथ ठेके में शराब पी थी और नींद आने की बात कहकर वहीं लेट गए। जांच के अनुसार, उन्होंने भारी मात्रा में नशा किया था और एक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।