अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बताया है कि अमेरिकी सेना ने उनके आदेश पर यूएस साउदर्न कमांड एरिया में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे एक जहाज़ पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। जहाज़ पर सवार 3 तस्करों की मौत हो गई। बीते हफ्तों में कथित नशीले पदार्थों से भरे जहाज़ पर अमेरिकी सेना का यह तीसरा हमला है।