राजस्थान पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हनुमानगढ़ में एक 16 वर्षीय किशोर ने अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और भाई को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी था और घरवालों के दोबारा नशा मुक्ति केन्द्र भेजने को लेकर खफा था। रात में उनके सोने के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।