नशा मुक्ति से जुड़े कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मंत्री ने बताए शराब पीने के फायदे व तरीके
छत्तीसगढ़ के मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में शराब पीने के लाभ और पीने का तरीका बताने का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा, "मंदिर-मस्जिद झगड़ा कराते लेकिन मेल कराती मधुशाला...यह सबको एक करती है...लेकिन व्यक्ति में आत्मनियंत्रण होना चाहिए...दारू में पानी मिलाकर डाइल्यूशन होना चाहिए...उसके बाद...ड्यूरेशन होना चाहिए...एक ही बार में नहीं पीना है।"