नशे में कार चला रहा दिल्ली का पर्यटक नैनीताल में 9 लोगों को टक्कर मारते हुए दीवार से भिड़ा

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, नैनीताल में रविवार को नशे में कार चला रहा दिल्ली का 38-वर्षीय पर्यटक 9 लोगों व पार्किंग में खड़ी 6 बाइक को टक्कर मारते हुए दीवार से भिड़ गया। बकौल पुलिस, गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है।