नशे में कार चला रहे सिपाही ने बाइक को मारी टक्कर, परिवार में अकेले कमाने वाले शख्स की मौत

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कथित तौर पर नशे में कार चला रहे सिपाही ने ज़ोमैटो के डिलीवरी मैन की बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, "मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला शख्स था, उसके पिता की कोविड-19 से मौत हो चुकी है, सिपाही की गिरफ्तारी हो गई है।"