inshorts

नशे में धुत 3 लोगों ने त्रिपुरा में शराब की जगह गलती से पीया तेज़ाब, हुई मौत

त्रिपुरा के धलाई में नशे में धुत 3 लोगों की शराब की जगह गलती से तेज़ाब पीने से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना एक पार्टी के दौरान हुई जिसमें मृतकों समेत कुल 10 लोग शामिल थे। तेज़ाब पीने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।