कीव के नज़दीक एक गांव में कथित तौर पर नशे में धुत रूसी सैनिकों ने 10-वर्षीय यूक्रेनी लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक, सैनिकों ने कब्रिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जिससे शव को यार्ड में ही दफनाना पड़ा। बकौल रिपोर्ट्स, यूक्रेनी लड़के द्वारा हवाई फायरिंग के बाद रूसी सैनिकों ने गोलीबारी शुरू की थी।